फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...अब सीटी बजाकर खुले में बंद कराएंगे शौच

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्वच्छता मिशन अभियान के तहत जिले में व्यक्ति और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है, लेकिन जागरूकता के अभाव के कारण अब भी काफी संख्या में लोग खुले और रेलवे पटरियों के आसपास शौच कर रहे हैं। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इन लोगों को रोकने के लिए हर नगर पालिका, पंचायत में टीम लगाई गई है। हर टीम में नामित अधिकारियों के अलावा पांच-पांच सफाई कर्मचारी होंगे। जो लोगों को खुले में शौच करने से रोकेंगे, साथ ही शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए वह सीटी बजाकर ऐसे लोगों को चेतावनी देंगे।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से खुले में शौच मुक्त करने के उद्देश्य से घर-घर शौचालय बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। गरीब लोगों के यहां पर शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि मुहैया कराई गई है। जिससे उन्होंने शौचालय बनाए हैं। जिले में अभी काफी लोग ऐसे हैं जिनके यहां पर शौचालय तो बना गया, लेकिन वह उसका उपयोग नहीं कर रहे हैं, इसी को ध्यान में रखते डीएम दिनेेश कुुमार सिंह के निर्देश पर एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा ने निकायवार पर्वयेक्षण अधिकारी और कर्मचारियों की टीम गठित की है। जो सुबह चार बजे खुले और रेलवे लाइन के आसपास शौच करने वालों को रोकेंगे। टीम में प्रत्येक नगर पालिका में पांच सफाई कर्मचारियों के अलावा पांच नामित अधिकारी भी लगाए गए हैं। जो उनके साथ इस काम में मदद करेंगे।

अभी लोगों में जागरूकता की कमी है। शौचालय काफी बन गए हैं, लेकिन उसका उपयोग कम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए टीमों का निर्धारण किया गया है। जो उन लोगों को शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें