फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ने 16 और लोगों को लीला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग भले दावा करे, लेकिन बुखार पर अभी कंट्रोल नहीं हो पाया है। बेकाबू हुए बुखार ने जिले में 16 और लोगों की जान ले ली। इनमें अकेले दातागंज इलाके के डहरपुरकलां में पांच लोगों की मौत हो गई। अब तक जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या 250 हो गई है।
विज्ञापन

दातागंज। तहसील क्षेत्र का गांव डहरपुरकलां पिछले एक पखवाड़े से बुखार की चपेट में है। यहां लगभग हर घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। बुधवार को डहरपुरकलां निवासी बन्ने कश्यप (40) चंद्रपाल (60) पिंकी गुप्ता (40) पत्नी सूरजपाल और 60 साल की कितुका, 55 वर्षीय खमानी की पत्नी की मौत हो गई। मंगलवार शाम डहरपुरकलां के रक्षपाल (75) और गांव बझेला निवासी देवेंद्र (30) की मौत हो गई थी। दो दिन के अंदर क्षेत्र में सात लोगों की मौत हो गई, जिससे लोग दहशत में हैं। डहरपुरकलां में करीब पांच सौ लोग बुखार की चपेट में हैं। ज्यादातर लोग निजी डॉक्टरों के यहां इलाज करा रहे हैं। यहां पर 15 दिन के अंदर 12 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। उझानी। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बुखार फैला है। बुखार से मंगलवार रात गांव गगौरा निवासी मेहर (11) पुत्र दिलशाद, गांव पतौरा निवासी विजय सिंह (50) और देव सिंह (30) की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मेहर सिंह को तीन दिनों बुखार था।
कुंवरगांव। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो पा रहा है। बुधवार सुबह गांव दुगरैय्या निवासी किशन पाल (50) की बुखार से मौत हो गई। दुगरैया में दर्जनों लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

बिनावर। मंगलवार की रात बुखार से क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी मुन्नी (50) पत्नी बाबू की मौत हो गई। जबकि सोनम (15) पुत्री मुनेंद्र निवासी गांव घटपुरी की बुधवार सुबह मौत हुई।
विज्ञापन

गुलड़िया। यहां कस्बे के वार्ड संख्या दो निवासी आदेश कुमार (40) पुत्र तेजपाल सिंह की मंगलवार रात तेज बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई।
इसके अलावा समरेर ब्लाक के गांव तिगुलापुर निवासी बड़ी लली (32) और दिव्यांग (6 माह) ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें