फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दास कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर पर छात्र को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर पर छात्र
विज्ञापन

को पीटने का आरोप
- आई कार्ड मांगने पर चीफ प्रॉक्टर के पास गया था
- युवा मंच संगठन ने किया विरोध, कुलपति को सौंपा जाएगा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के नेहरु मेेमोरियल शिव नारायन दास महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर पर एक छात्र को आई कार्ड मांगने पर पीटने का आरोप लगा है। छात्र ने जब युवा मंच संगठन को इस बाबत सूचना दी तो इसका कड़ा विरोध किया गया।
दातागंज निवासी शिवम दास कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। वह गुरुवार को आई कार्ड मांगने कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर के पास गया तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कक्ष से बाहर जाने को कह दिया, तब छात्र ने प्राचार्य से शिकायत करने की बात कही तो उसके साथ मारपीट कर कॉलेज से निकालने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद छात्र ने युवा मंच संगठन के विधानसभा प्रभारी दीपक कुुमार से संपर्क किया। छात्र के साथ हुई घटना से आहत संगठन पदाधिकारियों ने कॉलेज प्राचार्य को पत्र देकर चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। युवा मंच संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से कहा कि अगर दो दिन में चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो संगठन विश्वविद्यालय कुलपति से कार्रवाई करने की गुहार लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन --
छात्र की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं वह पूर्णरूप से निराधार हैं। छात्र को आई कार्ड पहले ही दे दिया गया था, छात्र की बात करने का तरीका बहुत ही शर्मनाक था। इस कारण उसे फटकार तो लगाई लेकिन मारपीट जैसा कुछ भी नहीं हुुआ। -डॉ. शिवराज कुमार, चीफ प्रॉक्टर, दास कॉलेज।

वर्जन ---
मामला मेरे संज्ञान में है, इस बाबत दोनों ही पक्षों को बुलाकर बात भी की गई थी। हालांकि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
-डॉ. संजीव सक्सेना, प्राचार्य दास कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें