फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबे माता के द्वारे भक्तों ने दिन भर लगाये जयकारे

Mon, 19 Mar 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
Nagla Mata mandir
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। व्रत, पूजन करने वालों ने मंदिरों में चुनरी और नारियल चढ़ाकर कर मां से मनौतियां मांगी। सजे-धजे मंदिर लोगों के आकर्षक का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन दिनचर्या से निवृत्त होने के बाद श्रद्धालुओं ने स्नान कर मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप की दिन भर आराधना की। लोगों ने अपने घरों में और कुछ लोगों ने मंदिरों में माता रानी के भजन कीर्तन किए। मंत्रोच्चारण और आरती के बीच मंदिरों का माहौल धूप, अगरबत्ती की खुशबू से भर उठा। मंदिरों में देेवी मां की प्रतिमाओं का विधिवत शृंगार किया गया था। शहर के प्राचीन नगला मंदिर, आदिशक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर, नवाब नौबत मंदिर, मठिया वाली मां का मंदिर पर लोगों की विशेष भीड़ देखी गई। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर लोगों को प्रसाद बांटा। नवरात्र के शुरू होने के बाद मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। जिसे देखने को छोटे-छोटे बच्चे काफी उत्सुक दिखाई दिए। मंदिरों में जगत जननी के जयकारे दिनभर लगाए गए। जयकारों से आसपास का माहौल देवी मय हो गया। मंदिरों के बाहर दुकानदारों ने मां के शृंगार से संबंधित सामान दुकानों पर रखा। जिसे खरीदने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रही। मंदिरों में दर्शन करने के लिए भीड़ अधिक होने की वजह से श्रद्धालुओं को घंटों लाइन लगाकर मां के दर्शन करने पड़े। मंदिरों में भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस का विशेष इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें