फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगत बीआरसी पर दिया गया विद्यालय प्रबंध समिति का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बदायूं। ब्लाक संसाधन केंद्र जगत पर सोमवार को विद्यालय प्रबंध समितियों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रधानाध्यापकों को बताया गया कि विद्यालय के विकास और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार को किस तरह विद्यालय प्रबंध समिति का सहयोग लिया जाए, साथ ही स्कूलों में सुधार के लिए पूरे मनोयोग से काम करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी जगत सोमनाथ विश्वकर्मा ने किया। मुख्य अतिथि जिला समंवयक सामुदायिक सहभागिता पीसी श्रीवास्तव ने एसएमसी के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि एसएमसी के गठन के पीछे शासन की यही मंशा थी कि किस तरह विद्यालय का संचालन बेहतर तरीके से हो। कैसे शिक्षा में सुधार हो। इसलिए सभी को चाहिए वह विद्यालय के विकास में एसएमसी का पूर्ण सहयोग लें। बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा ने समझाया कि वर्तमान शैक्षिक परिवेश में किन-किन बिंदुओं पर एसएमसी को कार्य करना चाहिए। बताया कि विद्यालय की दशा में सुधार के साथ-साथ प्रत्येक एसएमसी को पढ़े भारत, बढ़े भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान में सहयोग, छात्र नामांकन और उपस्थिति पर ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि एसएमसी अच्छा काम करती हैं तो निश्चित तौर पर विद्यालय में सुधार हो सकता है। इस मौके पर सह-समंवयक सीमा यादव, संजीव चौधरी, राधेलाल, मानवेंद्र सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा, जगदीश सागर, हरनंदन के अलावा सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें