डीआईओएस के आदेश, सबसे ज्यादा आपत्तियां 425 बिल्सी कॉलेज में
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने लंबित आपत्तियों के निस्तारित नहीं होने पर जिले के 14 इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों का जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश किए हैं। सबसे ज्यादा आपत्तियां बिल्सी के एनए इंटर कालेज में हैं,जहां 425 आपत्तियां हैं। डीआईओएस की इस कार्रवाई से प्रधानाचार्यों में खलबली मची है।
जिले में 41 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग बरेली मंडल द्वारा समय-समय पर किए गए आडिट के पश्चात आपत्तियों के निस्तारण को डीआईओएस राकेश कुमार ने 12 जुलाई को हुई समीक्षा-अनुश्रवण की बैठक में आपत्तियों का निस्तारण संतोषजनक नहीं पाया गया था। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। डीआईओएस ने आज बताया कि जनता इंटर कालेज नूरपुर पिनौनी में 412,बिल्सी के एनए इंटर कालेज में 425, मदन लाल बिसौली में 282, राधेलाल कछला में 238, आर्य कन्या इंटर कालेज बिल्सी में 243, नवयुवक इंटर कालेज बदायूं में 314, पार्वती आर्य कन्या इंटर कालेज में 240, रामशरण वैद्य मईबसई में 221, विज्ञानानंद बदायूं में 221, क्रिश्चिनय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदायू में 212, अशर्फी देवी इंटर कालेज उझानी में 307, महात्मा गांधी उझानी में 344, नगर पालिका इंटर कालेज ककराला में 220 और सिंग्लर गल्र्स मे 169 आपत्तियां लंवित हैं। राकेश कुमार ने बताया कि ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में रूचि नहीं लेने के कारण उपरोक्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का जुलाई माह के वेतन अपेक्षित प्रगति होने तक रोक लगा दी गई है।यदि निर्धारित समय में निस्तारण रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जाती है तो उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रबंधतंत्र को लिखा जाएगा।