फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांव में 14 सदस्य पदों को हुआ मतदान

Sun, 21 Feb 2016 08:48 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र में रविवार को चार गांव में 14 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव में वोट डाले गए। पचायत चुनाव के दौरान 188 सीट खाली रह गई थीं। नामांकन के दौरान ही 172 सदस्यों को निर्विरोध चुना लिया गया लेकिन चार गांव के सदस्यों को लेकर सहमति का माहौल नहीं बन पाया था।
उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया रविवार सुबह में शुरू हुई। ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला तैय्यबपुर की 10, सरौता की दो, फूलपुर और रहमुद्दीनगर की एक-एक सीट के लिए वोट डाले गए। सदस्य पद के लिए हालांकि मतदाताओं में कोई खास उत्साह नजर नहीं आया लेकिन पुलिस और प्रशासनिक स्तर से व्यवस्थाओं के मद्देनजर इंतजाम पूरे किए गए। सभी बूथों पर एक-एक दरोगा और दो-दो सिपाहियों के साथ होमगार्ड भी ड्यूटी पर लगाए गए।
विज्ञापन

बतादें कि इलाके में खाली 188 सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही 172 सीट पर निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए थे। गांव अथइया और मौजमपुर नेहनगर के एक-एक सीट के लिए किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया था। दोनों सीट के लिए इस बार भी चुनाव नहीं कराया जा सका। एडीओ(पंचायत) छत्रपाल सिंह ने बताया कि मौजमपुर नेहनगर और अथइया के खाली सदस्य पद के लिए अब बाद में उपचुनाव कराना पड़ेगा। इधर, प्रभारी निरीक्षक गोपीचंद्र यादव ने बताया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
नगला तैय्यबपुर में 10 प्रत्याशियों को मिला एक-एक वोट
उझानी। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पचायत नगला तैय्यबपुर (तेहरा) में ग्राम पंचायत सदस्य पद की चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों की मानें तो सदस्य पद की 10 सीट के लिए प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान से पहले ही दोनों पक्ष के प्रत्याशियों के बीच आपस में ऐसी सहमति बनी की पैरोकारों ने बीच रास्ता खोज लिया। चुनाव तो कराया गया लेकिन मतगणना के दौरान जीतने वाले प्रत्याशियों का एक-एक वोट निकलेगा। जो हारेगा, उसके खातेे में एक भी वोट नहीं होगा। मतदान कर्मियों से लेकर सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों की जुबां से भी ऐसी ही बातें सुनने को मिलीं।
धनौरा जयपालपुर में हुआ 79 फीसदी मतदान
दातागंज।  ब्लाक समरेर क्षेत्र के गांव धनौरा जयपालपुर में प्रधान पद के उपचुनाव में  79 फीसदी मतदान शांतिपूर्वक हुआ। मैदान में चार प्रत्याशी हैं। तहसील और  ब्लाक स्तर के अधिकारियों ने बूथ का जायजा लिया।दावा किया किसी तरह की कोई  बात नहीं हुई।
विज्ञापन

पता हो कि गांव धनौरा जयपालपुर के निर्वाचित प्रधान  राजेंद्र सिंह यादव का आकस्मिक निधन हो गया था। जिसकी वजह से गांव में  प्रधान पद पर उपचुनाव रविवार को हुआ। प्रधान पद को चार प्रत्याशी मैदान में  हैं। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने शाम को जानकारी देते हुे बताया कि  1697 में से 1267 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान पूरी  तरह शांतिपूर्वक निपटा। किसी प्रत्याशी को भी किसी तरह की शिकायत नहीं रही।  यह भी बता दें कि महिला प्रत्याशी सर्वेश कुमारी ने निर्वाचन आयोग के साथ  ही प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्व में पत्र भेजकर इस बात का अंदेशा जताया  था कि मतदान में गड़बड़ी हो सकती है सो मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस  फोर्स भी तैनात रहा। मतदाताओं के अलावा केंद्र पर किसी को नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें