फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेगा विधिक सेवा शिविर में 134 को मिला योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
बदायूं के डायट ऑडिटोरियम परिसर में लगे स्टॉल का अवलोकल करते जिला जज विवेक संगल, सीडीओ गामिनी सि
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को डायट परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर लगा। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश विवेक संगल ने फीता काटकर और मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान एनसीसी के विद्यार्थियों ने बैंड से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में 134 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला।
विज्ञापन


शिविर में खादी, उद्योग, कृषि, उद्यान, पशु चिकित्सा, शिक्षा, बैंक, डूडा, नेडा, विद्युत, श्रम, समाज कल्याण, महिला कल्याण, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन व एनआरएलएम समेत कई विभागों ने स्टॉल लगाए। जनपद न्यायाधीश व सीडीओ गामिनी सिंगला व अन्य अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव का डेमो भी दिखाया।
जिला जज और अधिकारियों ने लाभार्थियों को आवास व ट्रैक्टर की चाबी सौंपी, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन भी किया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक शत-प्रतिशत पहुंचना चाहिए और नागरिकों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी सचिव अंकित रस्तोगी ने बताया कि शिविर में 134 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के 74 जिलों में मेगा कैंप में 24 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला था। पौधरोपण व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय बलजोर सिंह, अपर जिला जज प्रथम रिंकू जिंदल, डीडीओ मनोज कुमार सिह, पीडी डीआरडीएम सत्येंद्र सिंह, डीसी एनआरएलम रवि प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें