फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साइबर ठगी में फंसे 1.33 लाख रुपये कराए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाया है। थाना इस्लामनगर पुलिस ने विभिन्न शिकायतकर्ताओं के साथ हुई साइबर ठगी की घटनाओं में कुल 1,33,800 की धनराशि बैंकों में होल्ड कराकर पीड़ितों को वापस कराई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में थाना इस्लामनगर क्षेत्र के कई लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया गया था। पीड़ितों द्वारा अपनी शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और टोल फ्री नंबर 1930 पर दर्ज कराई गईं थीं। इन शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना इस्लामनगर साइबर हेल्प डेस्क और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पीड़ितों की धनराशि को तुरंत संबंधित बैंकों में होल्ड कराया और जांच पूर्ण होने पर वह धनराशि उनके खातों में वापस कराई गई।
धनराशि प्राप्त करने वालों में ग्राम लभारी के राकेश, ग्राम चन्दोई के गुलाम मोहम्मद व ओमवती, ग्राम लश्करपुर ओईया के चांद खां, ग्राम समदनगर के किशनपाल, ग्राम विक्रमपुर चरसौरा के प्रेमपाल, ग्राम पुरदलपुर के गेदन सिंह व डोरीलाल, ग्राम मईकला की चन्दवती, ग्राम भूसाया के मनतेश, ग्राम भवानीपुर नगला के अहमद नूर तथा कस्बा इस्लामनगर की जैतून शामिल हैं। सभी पीड़ितों को कुल मिलाकर 1.33 लाख रुपये की ठगी की धनराशि वापस कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की अपील
- किसी अनजान लिंक, एप या स्क्रीन शेयरिंग एप को डाउनलोड न करें।
- लालच में आकर अपना बैंक अकाउंट, ओटीपी या सिम कार्ड किसी को न दें।
- गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने से बचें, हमेशा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
- सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट या वीडियो कॉल स्वीकार न करें।
- किसी भी तरह की ठगी होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें