फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कराए जच्चा-बच्चा के शवों के पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के प्राइवेट अस्पताल में मरे जच्चा-बच्चा के शवों के पुलिस ने शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम करा दिए। इस संबंध में परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। वह पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले गए।
विज्ञापन

गुरुवार शाम मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम रुखड़ा खौला निवासी भगवान सिंह ने अपनी पत्नी सुनीता को डॉ. स्वतंत्रबाला के पनबड़िया स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। रात आठ बजे डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई। कुछ देर बाद सुनीता ने भी दम तोड़ दिया। इस पर परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। शुक्रवार दोपहर दोनों शवों के पोस्टमार्टम हुए। उसके बाद परिवार वाले शव अपने घर ले गए लेकिन किसी ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें