फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बीएसए को स्कूलों में मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने शुक्रवार को ब्लॉक अंबियापुर क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्कूल रायपुर मजरा में मात्र चार बच्चे उपस्थित मिले, साथ ही एमडीएम नहीं बना मिला। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी। वहीं प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूल उलैया, प्राथमिक स्कूल बेहटा जबीं, निजामपुर का भी निरीक्षण किया। सभी स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट के दुरुपयोग के मामले सामने आए। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों से तीन दिन के अंदर पूरे रिकार्ड के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। वहीं बीएसएस ने अंबियापुर बीआरसी पर चल रहे इस प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी,ब्लाक सह-समन्वयक से स्पष्टीकरण मांगा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें