फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल के कार्ड बनाने में पूर्वांगी और प्रतीक्षा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने बनाए एक से बढ़कर एक कार्ड
विज्ञापन

उझानी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की देखरेख में प्रखर बाल संस्कारशाला में स्कूली बच्चों ने नये साल के कार्ड बनाकर अपना हुनर दिखाया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रारंभ में मुख्य अतिथि समाजसेवी भुवनेश कुमार शर्मा और गायत्री परिवार के पदाधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को कुछ इस तरह के कार्ड बनाने की सलाह दी, जो समाज के लिए भी संदेश दें। तीन टोलियों में शामिल प्रतिभागियों ने कार्ड बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मां गौरी टोली में शामिल न्यू लिटिल एंजिल स्कूल की पूर्वांगी अदलक्खा, केंद्रीय विद्यालय की जाह्नवी शाक्य, मदरशील मेमोरियल अकादमी की आकांक्षा पाल और एपीएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रतीक्षा कुमारी ने प्रथम स्थान पाया। सरस्वती टोली में एसएसके पब्लिक स्कूल की कल्पना शर्मा तथा संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल इंटर कॉलेज के पवन कुमार ने द्वितीय स्थान पाया। लक्ष्मी टोली में शामिल हेमंत शर्मा और दीप्ति शर्मा को तृतीय स्थान मिला। विजेता बच्चों को गायत्री परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रीना शर्मा, पूजा, सौम्या, लवकुश और आरती शर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें