फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला संकाय की टीम ने जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 3
विज्ञापन


कला संकाय की टीम
ने जीता फाइनल मैच
राजकीय महाविद्यालय की अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। कला संकाय की टीम ने फाइनल मैच में विज्ञान संकाय की टीम को पांच रनों से हरा दिया।
प्रतियोगिता के पहले दिन विज्ञान संकाय और वाणिज्य संकाय की टीमों का मुकाबला हुआ। इसमें विज्ञान संकाय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। मुकाबले में उतरी वाणिज्य संकाय की टीम मात्र 78 रनों पर ढेर हो गई। इस प्रकार विज्ञान संकाय ने 68 रन से विजय प्राप्त कर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर लिया। मैन ऑफ द मैच बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र सौम्य को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में वाणिज्य संकाय का मुकाबला कला संकाय से हुआ। इस मैच में वाणिज्य संकाय ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय किया और 77 रन बनाए। कला संकाय ने लक्ष्य बहुत आसानी से प्राप्त कर नौ विकेट से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को कला संकाय और विज्ञान संकाय के मध्य फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में कला संकाय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 89 रन का लक्ष्य दिया। विज्ञान संकाय की टीम 84 रन बना सकी। इस प्रकार कला संकाय ने पांच रनों से विजय श्री अपने नाम की। मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सिरीज बीए तृतीय वर्ष के छात्र अवधेश यादव रहे। पूरे मैच में बीए के छात्रों सुमित कुमार, राहुल वैश्य, बीएससी के शनी शिवम, नितिन आजाद, शिवम चौहान का प्रदर्शन सराहनीय रहा। डॉ अनिल कुमार, डॉ शरद पवार, डॉ नीरज कुमार, कुमार गौरव ने अंपायरिंग की । विजेता कला संकाय की टीम को प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ संजीव राठौर, डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने सम्मानित करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें