फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहर खां सराय की गालियों में तांगे वालों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1, 2
विज्ञापन


नाहर खां सराय की गलियों
में तांगे वालों का कब्जा
हर तरफ फैली गंदगी, लोगों का जीना हुआ मुहाल
कई बार कर चुके हैं शिकायत, नहीं हो पा रही कोई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। मोहल्ला नाहर खां सराय की गलियों में तांगे वालों ने कब्जा कर रखा है। जिस कारण उधर से निकल पाना मुश्किल हो गया है। वहां पर फैली गंदगी और बदबू की वजह से स्थानीय लोग घरों के अंदर कैद रहने पर मजबूर हो गए हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका और जिला प्रशासन से की लेकिन असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला नाहर खां सराय में एक बारातघर के आसपास की गालियों में रहने वाले लोगों का जीवन नरक हो गया है। गलियों में घोड़े-तांगे वालों ने कब्जा कर रखा है। इससे पूरी गली में भयंकर गंदगी फैली रहती है। स्थानीय लोग घरों के अंदर कैद रहने पर मजबूर हो गए हैं। हालात ये हैं कि इन जानवरों की वजह से माता-पिता बच्चों को घर से नहीं निकलने देते हैं। इसको लेकर कई मर्तबा स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और जिला प्रशासन के अधिकरियों से शिकायत की। साथ ही समस्या के समाधान की मांग की लेकिन कोई असर नहीं हुई। लोगों ने एक बार फिर इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें