फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में हुई झमाझम बारिश से शहर हुआ जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-20,21-
विज्ञापन


झमाझम बारिश से
शहर हुआ जलमग्न
निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुसा, लोगों को परेशानी अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। गुरुवार रात पहले करीब एक घंटे झमाझम और फिर सुबह तक रिमझिम बारिश हुई। तेज बारिश होने पर शहर के अधिकतर इलाकों में जलभराव हो गया। निचले इलाकों में बने घरों में बारिश का पानी भर गया।
नाले, नालियों की सफाई नगर पालिका ने नहीं कराई। मगर इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश की वजह से शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। हालात यह थे कि शहर की कुछ सड़कें तालाब की तरह नजर आ रही थी और गलियां नालों में तब्दील हो गईं थी। शहर के कश्मीरी चौक, लावेला चौक, आवास विकास, गांधी ग्राउंड रोड पर घुटनों तक पानी था। रात में हुई तेज बारिश के चलते लोची नगला, कबूलपुरा गौटियां में गद्दी वाली गली, नेकपुर, मधुवन कॉलौनी, आदर्शनगर, जवाहरपुरी के कुछ घरों में पानी भर गया। इससे घर में नीचे रखा सामान भीग गया। इसे लेकर लोग काफी परेशान दिखे और रातभर नगर पालिका के अधिकारियों कर्मचारियों को कोसते रहे।
विज्ञापन

---
इंजन में भरा पानी, खींचनी पड़ी बाइक
बारिश से हुए जलभराव के चलते शुक्रवार को शहर के लावेला, गांधी ग्राउंड, कचहरी रोड, घंटाघर मार्ग पर घुटनों तक भरे पानी से गुजरते दोपहिया वाहनों के इंजन में पानी भर गया। ऐसे में उन्हे अपने वाहनों को पानी में उतर कर खींचना पड़ा।
---
स्कूलों में कम पहुंचे बच्चे
शुक्रवार सुबह सात बजे तक हुई बारिश की वजह से सरकारी से लेकर प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम रही। वहीं कुछ विद्यालय में शिक्षक भी समय से नहीं पहुंचे। जिस वजह से कुछ विद्यालय देरी से खुले।
---------
डीएम को दिया ज्ञापन
शहर के मोहल्ला लोची नगला निवासी अजय सक्सेना, राम प्रकाश मौर्य, ओमप्रकाश ने डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि जब भी बारिश होती है तो मोहल्लों की सड़कों, यहां तक कि कुछ घरों में भी पानी भर जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-----
क्या बोले लोग
फोटो-18
नगर पालिका की ओर से शहर में जो सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वह सिर्फ खानापूर्ति तक ही सीमित रह गया है। इस वजह से शहरवासियों को परेरशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-विकास गुप्ता
--
फोटो-19-
हकीकत से कोसों दूर है नाला सफाई
पालिका की ओर से कुछ सीमित जगहों पर नाला सफाई कराई गई। लेकिन जहां पर जरूरत है। वहां पर नाला सफाई नहीं हुई। इससे शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी रहती है।
-हिमांशु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें