फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने को पुलिस तत्पर तैयार: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 22
विज्ञापन


अवैध खनन रोकने के लिए
पुलिस तैयार: एसएसपी
जहां जरूरी हो तुरंत मदद लें, अवैध खनन बंद होगा तभी हादसों पर रोक लगेगी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार ने कहा कि जिले में अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस हरदम तैयार है। पुलिस की जहां भी जरूरत हो, तुरंत मदद लें और अवैध खनन बंद कराएं। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से आए दिन हादसे हो रहे हैं। अवैध खनन बंद होगा, तभी हादसों पर भी विराम लगेगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एसएसपी अशोक कुमार पुलिस लाइन सभागार में खनन अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खनन रोकने का काम खनन विभाग का है और इसका जिम्मेदार पुलिस विभाग को ठहराया जाता है। उन्होंने खनन अधिकारियों से कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए जहां भी पुलिस बल की आवश्यकता हो तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा। अगर इसके बावजूद कोई मदद नहीं मिलती है तो सीधे एसएसपी से संपर्क कर सकते हैं। जनपद में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान खनन वाहनों में हो रही ओवरलोडिंग पर भी चर्चा की गई। एसएसपी ने कहा कि ओवरलोड वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस गोष्ठी में शामिल हुए पट्टा धारकों और खनन अधिकारियों को ओवर लोडिंग रोकने का विश्वास दिलाया। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें