फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी और अंधेरे में बैठने को हो रहे नौनिहाल मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-10, 11
विज्ञापन

टुल्ला...
अधिकारियों की लापरवाही, बच्चों पर भारी
मेन---
गर्मी और अंधेरे में बैठने के
लिए मजबूर हैं नौनिहाल
सब हेडिंग--
डीएम के कहने के बाद भी लगवाए बिजली के कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शासन की मंशा परिषदीय विद्यालयों को कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने की है। इसी के तहत सभी परिषदीय विद्यालयों में बिजली, पानी, शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मगर जिले में अब भी 103 विद्यालय ऐसे है जहां पर बिजली नहीं पहुंच सकी है। इन विद्यालयों तक बिजली पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने हाथ खींच लिए तो डीपीआरओ और नेडा विभाग वाले सोलर लाइट लगाने में डीएम के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि 103 स्कूलों में बच्चे गर्मी और अंधेरे में बैठने को मजबूर हैं।
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ऐसे विद्यालयों की सूची बनाई है, जिनमें अब तक बिजली कनेक्शन नहीं है। यही नहीं ऐसे विद्यालयों की सूची भी बनाई गई है, कि किन स्कूलों के आसपास बिजली की लाइन या खंभा नहीं है। जिले में 1802 प्राथमिक विद्यालय और 656 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इनमें 103 विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें आज तक बिजली का कनेक्शन नहीं हो सका है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में बिजली महकमे के अधिकारियों से कई बार पूर्व में वार्ता हुई थी लेकिन उन्होंने बताया कि जहां से बिजली विद्यालय तक जानी चाहिए वह दूरी बहुत अधिक है। विभाग ने इसकी जानकारी डीएम दिनेश कुमार सिंह को भी दी। इस पर डीएम ने डीपीआरओ को इन विद्यालयों में ग्राम पंचायत की ओर से सोलर लाइट लगवाने के निर्देश दिए। यह और बात है कि इस आदेश का पालन भी आज तक नहीं हुआ। -----
विज्ञापन

इन विद्यालयों में लगेगी सोलर लाइट
-इस्लामनगर के प्राथमिक विद्यालय मुसिया नगला, कादरचौक के प्राथमिक विद्यालय खंजन नगला, म्याऊं के प्राथमिक विद्यालय ईश्वरी नगला, सहसवान के प्राथमिक विद्यालय भूड़िया, अंबियापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसवनपुर, कादरचौक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरा, म्याऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटिया, दातागंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय मजरा खास समेत 74 प्राथमिक और 29 उच्च प्राथमिक विद्यालय।
विज्ञापन

------------
वर्जन....
जिन विद्यालयों में विद्युतीकरण किसी कारण से नहीं हो पाया। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से पता की जाएगी कि किस कारण इन विद्यालयों में बिजली नहीं पहुंच सकी। विद्यालयों को हर हाल में रोशन किया जाएगा।
- राममूरत, प्रभारी बीएसए
----------
एक महीने पहले चार्ज संभाला है। इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसलिए कुछ कह पाना संभव नहीं है।
- देवेंद्र प्रताप, प्रभारी डीपीआरओ/डीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें