फोटो-13 जल्द ही पर्यटन स्थल बनेगा सूर्यकुंड
शासन से मिले पांच लाख, काफी समय से उठती रही है मांग
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। जिले के विकास को चल रही योजनाओं में एक और नाम सूर्यकुंड का जुड़ गया है। ऐतिहासिक धरोहर सूर्यकुंड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पांच लाख रुपये जारी कर दिए हैं। विकसित करने का जिम्मा उप्र स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलमेंट कारपोरेशन को दिया गया है।
शहर से सटे ग्राम मझिया में स्थित सूर्यकुंड का ऐतिहासिक महत्व है। इसे पर्यटन स्थल बनाने के लिए पिछले कई वर्षों से मांग उठती रही है। शहरियों की मांग पर सपा सरकार कार्यकाल में सांसद धर्मेंद्र यादव की पहल पर सूर्यकुंड को विकसित करने का काम शुरू हुआ था। सपा सरकार में एक करोड़ 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इस धनराशि से चहारदीवारी का निर्माण कराया गया। बाकी सौंदर्यीकरण के नाम पर सिर्फ औपचारिकता भर हुई। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद सूर्यकुंड का विकास कार्य अधर में लटक गया। शहरियों ने सूर्यकुंड को पर्यटन स्थल बनाने के लिए भाजपा नेताओं से मांग की। पिछले दिनों विभिन्न कार्यक्रमों में आए प्रदेश के मंत्रियों के सामने सूर्यकुंड को विकसित करने का मुद्दा उठा था। भाजपा विधायकों की पहल पर योगी सरकार ने ऐतिहासिक सूर्यकुंड को पर्यटक स्थल बनाने की योजना बनाई। पहली किस्त के रूप में पांच लाख रुपये मिल गए हैं। शहर में कोई ऐसा स्थल नहीं है, जहां लोग परिवार समेत घूमने जा सकें। इसी के चलते शहरवासी सूर्यकुंड को पर्यटन स्थल बनाने की मांग कर रहे हैं।
--------
ये रहेंगी सुविधाएं
---------
लोगों के लिए बैठने के लिए बेंच बनाई जाएंगी, झूले और छायादार पेड़ लगाए जाएंगे।
---
क्या बोले लोग
फोटो-14-
सूर्यकुंड पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो जाएगा, तो इससे लोगों को बेहद फायदा मिलेगा क्योंकि अब तक बदायूं में कहीं भी धूमने की जगह नहीं है। जिस वजह सेे लोगों का इधर-उधर भटकना पड़ता था।
-सुदेश कुमार
----
फोटो-15-
बदायूं के लिए यह एक ऐतिहासिक पल होगा। जब सूर्यकुंड पर्यटन स्थल बन जाएगा। तब दूर दराज से लोग भी बदायूं आया करेंगे। इससे यहां पर विकास संभव है।
- रंजीत कुमार
---
फोटो-16-
सूर्यकुंड की वजह से यहां पर लोगों के लिए भी रोजगार मिलने लगेगा। इससे यहां की तरक्की को एक नया आयाम मिलेगा।
-चंद्रपाल श्रीवास्तव ---
फोटो-17-
बदायूं का नाम भी पर्यटन स्थलों के नाम में शुमार हो जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा। जल्द से जल्द इसका विकास हो जाए।
- ब्रजपाल
-----
वर्जन
-----
सूर्यकुंड पर विकास कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
- शिराज अहमद, आरईएस, बदायूं