फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से बंधे तार में उतरा करंट, बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल से बंधे तार में उतरा
विज्ञापन

करंट, बालक की मौत
घर के बाहर खेल रहा था, अचानक आया चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
कादरचौक (बदायूं) ।
थाना क्षेत्र के ग्राम धनूपुरा में सोमवार सुबह पोल से उतरे करंट की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। उस समय वह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय बालकार के पास पहुंच गया, जिससे उसके करंट लग गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। यह हादसा सोमवार सुबह करीब नौ बजे का है। इस दौरान मान सिंह का चार वर्षीय बेटा अंकित घर के बाहर खेल रहा था। उनके घर के बाहर कुछ दूरी पर बिजली का पोल लगा हुआ है। उसे रोकने के लिए वहीं तार लगा है। उसी समय लाइन में दौड़ रहा करंट किसी तरह पोल की सपोर्ट में लगाए गए तार में उतर आया। बालक अंकित अचानक खेलते-खेलते वहां पहुंच गया। उसने अंजाने में तार को पकड़ लिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही बालक की चीख निकल गई। यह देखते ही मौके पर खड़े लोग उसे बचाने के लिए भागे। उन्होंने डंडे के सहारे बालक को तार से अलग किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीणों ने बताया कि तार के संबंध में लाइनमैन को दो दिन पहले सूचना दी गई थी परंतु वह आज तक गांव नहीं आया। परिणामस्वरूप यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें