फोटो-1 बीडीएन- 40
प्रधानमंत्री आवास के
स्वीकृति पत्र बांटे गए
बिसौली। अंत्योदय ग्राम समृद्धि व स्वच्छता के अंतर्गत कई लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृत पत्र वितरित किए।
सदर विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि गरीब से गरीब को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। जो बिजली लोगों के लिए एक सपना थी। वह ग्रामीण इलाकों में भी 18 घंटे मिल रही है। प्रत्येक व्यक्ति की खुशहाली ही सरकार का असली मकसद है।
पूर्व विधायक योगेंद्र सागर ने कहा कि जब तक प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को छत नहीं मिल जाती, तब तक सरकार की जनहित योजनाएं चलती रहेंगी। पिछली सरकारों ने तो केवल जनता को ही लूटा है। इस अवसर पर एसडीएम मोहम्मद अवैश, पूर्व मंत्री गेंदनलाल मौर्य, ब्लाक प्रमुख श्रीवती यादव, दुर्गेश वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह चौहान, ओमकृष्ण, अक्कू रस्तोगी, नितिन गुप्ता मौजूद रहे।
--
इन्हें मिले आवास स्वीकृति पत्र
वजीरगंज विकास खंड से फिरोजा बेगम, लक्ष्मी, अवनेश, निरोत्तम, चंदा वी, ग्रीश, अनवरी, उमाशंकर, मोहनलाल, जीसुख, सावित्री, हरदेवी, रामवती, पवन कुमारी जबकि बिसौली विकास खंड से सरवरी, कल्लू, समीना, रामपाल, नसरीन, रामकली, गुडिया, अंगूरी, विनीता, चरन सिंह, सावित्री, गुड्डो, सितारा, सतीश को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र प्राप्त हुए।