बदायूं। शिल्प और यांत्रिक कला के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। रेलवे, नगरपालिका, रोडवेज, जिला अस्पताल में कर्मियों ने हवन पूजन किया गया।
रोडवेज के एआरएम राजेश कुमार ने डिपो में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कर्मचारी राजेश कुमार, वीके वर्मा, नरेंद्र, चंदनलाल आदि ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उपकरणों की पूजा अर्चना की। नगर पालिका कर्मियों ने भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर मशीनों और उपकरणों की पूजा अर्चना की। जल निगम कर्मियों ने खंडीय भंडार गृह में हवन पूना कार्यक्रम विधि विधान से किया। जिसमें पिंटू मौर्य, प्रदीप कुमार, बृजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि ने भाग लिया। जीजएस आईटीआई संस्थान में विश्वकर्ता जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य अशोक कुमार, अवधेश कुमार, दीपिका, आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
बिल्सी। नगर के बिजलीघर पर विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां सबसे पहले नए बिजली घर के कंट्रोल रूम में हवन-यज्ञ कराया गया। भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष सभी ने पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वह मशीनों को साफ-स्वच्छ रखेंगे। इस मौके पर एसएसओ ग्रीश कुमार सिंह, तेजपाल सिंह, अजय कुमार, कुंवरपाल शर्मा, अनिल कुमार, विजय कुमार, पप्पू शाक्य, मंगली प्रसाद आदि मौजूद रहे।