फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत महकमे की टीम की दवा खाने के बाद चार की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिसौली। क्षेत्र के गांव गरगईया में बुखार से एक दर्जन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग चेत गया। आज सेहत महकमे की टीम ने गांव पहुंचकर पीड़िऋत लोगों को दवा दी। दवा खाने के चार मासूम बच्चों की हशलत और बिगड़ गई। इस पर टीम के हाथ-पैर फूल गए। गांव वालों के विरोध पर टीम वहां से खिसक गई।
विज्ञापन

विकासखंड वजीरगंज के गांव गरगईया में पिछले एक पखवाड़े में एक दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी हैं। हाल ये है कि हर घर में दो चार लोग बुखार से पीडित हैं। रविवार को बदायूं से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव पहुंची। बीमारों का हाल जाना। टीम के सदस्यों ने घर- घर जाकर मरीजों को दवा बांटी। गांव में लगभग पचास लोगों को दवा वितरित की। बताते हैं कि दवा खाने के एक घंटे बाद ही मासूम निधि पुत्री चंद्रशेखर, गुड्डू पुत्र ओमप्रकाश, बब्लू पुत्र लेखराज और राकेश कश्यप की हालत बिगडने लगी। इस समय तक चिकित्सकों की टीम गांव में दवा बांट रही थी। इन चार मरीजों की हालत बिगडने पर उनके परिजनों ने टीम को तलाश किया और पूरी जानकारी दी। मामला बिगड़ता देखकर टीम के लोग आपस में कानाफूंसी करने लगे। बताते हैं कि धीरे धीरे पूरी टीम गांव से खिसक ली। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन अपने अपने मरीजों को प्राइवेट डाक्टरों के यहां ले गए। बताते हैं कि वहां पर मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले के बाद से गांव के लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें