अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शुरु हुईं उपचारात्मक शिक्षण की कक्षाओं का जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने शुभारंभ किया। इस दौरान डीआईओएस और प्रधानाचार्या कल्पना कुमार ने पढ़ाई में कमजोर 20 छात्राओं को पुस्तकें वितरित कीं।
डीआईओएस ने कहा कि शिक्षिकाओं को चाहिए वह पूरे मन से शिक्षण कार्य करें, ताकि कमजोर छात्राओं के शैक्षिक स्तर को सुधारा जा सके। इन कक्षाओं को शुरू करने के पीछे भी शासन की यहीं मंशा है। प्रधानाचार्या कल्पना कुमार ने कहा कि शैक्षिक रूप से कमजोर छात्राओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए शिक्षिकाओं द्वारा अतिरिक्त कक्षाएं भी लीं जातीं हैं। कहा कि बालिकाओं को भी चाहिए वह घर पर पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर शिक्षिकाओं से बात करें। तभी उनके शैक्षिक स्तर में सुधार हो सकता है। इस मौके पर कुमारी दीप्ति वर्मा, प्रियंका शर्मा, शचि गुप्ता आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।