फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फिर रूट डायवर्जन, कांवड़ियों की टोलियों में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं /उझानी।
विज्ञापन

सावन के चौथे सोमवार के दृष्टिगत जलाभिषेक के लिए कछला घाट पर जल भरने के लिए बृहस्पतिवार से कांवड़ियों के जत्थों का आना शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर शुक्रवार से सोमवार तक फिर से वाहनों का रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। शुक्रवार से सारे वाहन कांवड़ियों के लिए निर्धारित मार्गों के बजाय डायवर्जन वाले रूट से अगले चार दिन तक गुजरेंगे। बदायूं से बरेली जाने के लिए वाहनों को सीधे रास्ते के बजाय आंवला होकर जाना होगा और बरेली से बदायूं आने वाले वाहनों को दातागंज होकर आना पड़ेगा। अगले चार दिन फिर से वाहनों से आने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी होगी।
कछला गंगाघाट बृहस्पतिवार को भी शिवभक्ति की आस्था से सराबोर रहा। कांवड़ियों ने पहले गंगा स्नान किया फिर कांवड़ पूजन के दौरान मंत्रोच्चार किया। बृहस्पतिवार सुबह से निकलनीं शुरू हुईं कांवड़ियों की टोलियों ने हाईवे पर जमकर धूम धड़ाका किया। घाट से लेकर हाईवे तक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की शिवभक्तों पर नजर रही। शुक्रवार सुबह से कांवड़ियों की टोलियों में फिर से इजाफा शुरू हो जाएगा। इसी को लेकर पुलिस ने शुक्रवार से सोमवार शाम तक के लिए रूट डायर्वजन को अंतिम रूप दे दिया। कांवड़ियों के अलावा किसी का भी वाहन हाईवे पर होकर नहीं गुजरेगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रूट डायवर्जन शुक्रवार तड़के से शुरू हो जाएगा। शनिवार, रविवार और सोमवार को भी रूट पूरी तरह डायवर्ट रहेगा। इस दौरान कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और उनकी कारों को ही हाईवे पर गुजरने दिया जाएगा। कांवड़ियों के वाहनों को नियंत्रित रखने के लिए कछला हाईवे स्थित प्रमुख प्वाइंटों में बहेडी मोड़, जजपुरा मंदिर, उझानी में बदायूं बाईपास, संजरपुर मोड़, मंडी समिति, छतुइया क्रॉसिंग, बुटला बोर्ड, वितरोई मोड़ और कछला चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। इधर, बरेली-मथुरा हाईवे पर पूरे दिन बम-बम भोले गूंजता रहा। कछला पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर कांवड़ पूजन किया। कलाकारों ने नृत्य कर शिवभक्तों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

--
कछला घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उझानी। कांवड़ियों के रूट पर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए बृहस्पतिवार को सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया और प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल सबसे पहले कछला गंगाघाट पर पहुंचे। उन्होंने घाट पर मौजूद लोगों से आने वाले दिनों में कांवड़ियों की भारी भीड़ के मद्देननजर बात की। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने की स्थिति में कांवड़ियों के वाहनों को पुलिस चौकी से पहले ही रोक लिया जाएगा। गंगाघाट तक किसी भी वाहन को पहुंचने नहीं दिया जाएगा। सीओ विल्टोरिया ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही पीएसी समेत प्राइवेट गोताखोरों को भी सजग कर दिया गया है। कांवड़ियों के वेश में पुलिस कर्मी भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें