फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चंदौसी रोड पर पराग दूध फैक्ट्री के पास सोमवार रात डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मय डीसीएम के मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सिविल लाइंस के गांव बरा तेगदार निवासी राकेश (35) पुत्र मोती साहू किराना के सामान की सेल्समैनी करता था। सोमवार को काम निपटाने के बाद वह बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में पराग दूध प्लांट के पास सामने से आ रही डीसीएम ने एक घोड़ा बग्गी में टक्कर मारने के बाद उसकी बाइक को भी चपेट में ले लिया। इससे राकेश गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 और नवादा चौकी पुलिस ने राकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। मामले में अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

----------
पिकअप की टक्कर से महिला घायल
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव नगला जाटान निवासी हीरालाल की पत्नी ममता देवी मंगलवार सुबह पशुओं को चराने ले जा रही थी। इसी दौरान बिल्सी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने ममता को टक्कर मार दी। इससे ममता घायल हो गई। उसे इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
---------
हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा
बदायूं। टेंपो की टक्कर से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें