फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पहले रुपये लूटे फिर कर दी थी करन मौर्य की हत्या’

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

रविवार शाम को संजरपुर गांव के पास मिली रिसौली निवासी करन मौर्य की लाश के मामले में घरवालों के कोतवाली पहुंचते ही नया मोड़ आ गया। ग्रामीणों के साथ प्रभारी निरीक्षक से मिले मृतक के भाई ने दो को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ हत्या और लूट की तहरीर भी दी। इसके बाद पुलिस ने महंत समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ भी की गई। मृतक के भाई ने पुलिस से कहा है कि महंत समेत पांच लोगों का उसके भाई की हत्या में हाथ है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी कई लोग दोपहर में ट्रेक्टर-ट्रॉली से कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक के भाई वीरपाल ने प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल को बताया कि जिस वक्त उसका भाई घर से निकला, तब उसके पास 50 हजार से अधिक रुपये थे। वह महंत के पास बैठा था। पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसने महंत समेत दो लोगों के नाम भी पुलिस को बता दिए। पुलिस ने महंत समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने करन मौर्य के मढ़ी पर आने की बात तो कही लेकिन हत्या में हाथ होने से इंकार कर दिया। वीरपाल की ओर से दी गई तहरीर में हत्या की वजह करन से लूटपाट बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि करन मौर्य की लाश रविवार शाम को संजरपुर गांव के ब्रह्मसिंह के खेत में मक्का की फसल में पड़ी मिली थी। घरवालों का कहना है कि महंत को ही पता था कि करन जमीन पेशगी के लिए रुपये किसे देता, ऐसे में उन्होंने शक जाहिर किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के घरवालों के कहने पर ही महंत समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। वीरपाल तहरीर लेकर तो आया लेकिन बाद में उसने उसमें कोई खामी बताकर वापस ले लिया। नामजदगी भी वीरपाल की तहरीर के आधार पर होगी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करन के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए थे। तहकीकात में जुटी पुलिस ने करन के बारे में रिसौली समेत संजरपुर के लोगों से भी जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें