फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 13 सीटें बढ़ने की उम्मीद

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बजट में मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटों को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है। इसमें देशभर के मेडिकल कॉलेजों में आगामी साल में दस हजार सीटें बढ़ाने की बात कही गई है। ऐसे में बदायूं के मेडिकल में भी कम से कम 13 सीटें बढ़ने की उम्मीद है। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में 100 सीटें हैं।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में 2017 में डॉक्टरी की पढ़ाई शुरू हो गई थी। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 100 सीटें रिजर्व कर दी गईं थीं। इसके बाद यहां एमबीबीएस के छात्रों के दाखिले शुरू हो गए और पढ़ाई होने लगी। दूर-दराज के छात्र-छात्राएं यहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
शनिवार को सरकार ने आठवां बजट पेश किया। बजट में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने की घोषणा की गई है। देश में 731 मेडिकल कॉलेज हैं। आगामी साल तक मेडिकल कॉलेजों में दस हजार नई सीटें बढ़ाई जाएंगी। अगर सभी मेडिकल कॉलेज में बराबर-बराबर सीटें बढ़ाई गईं तो बदायूं के मेडिकल कॉलेज में 13 सीटें बढ़ने की उम्मीद है। इससे नीट की तैयारी कर रहे छात्रों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें