फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारी का 12.6 लाख रुपये का किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त कर्मियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने 28 वर्षों की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी मितान सिंह को सेवानिवृत्ति लाभ स्वरूप 12,06,157 रुपये का भुगतान कर उन्हें फूलमाला, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन मितान सिंह जैसे कार्यनिष्ठ, सेवाभावी और सौम्य स्वभाव के कर्मचारी विरले ही देखने को मिलते हैं। उनका योगदान नगर पालिका के इतिहास में सदा स्मरणीय रहेगा। विदाई समारोह में सभासद मुकेश साहू, श्यामपाल सिंह, जेई निर्माण सूर्य प्रताप सिंह, मोहम्मद तय्यब आदि सभी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलसेवक हुए सेवानिवृत्त, हुई विदाई

म्याऊं। उसावां कस्बे के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में जलसेवक पद पर कार्यरत वेदराम बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस दौरान प्रबंधक देवेश सिंह, पूर्व प्रबंधक दिनेश सिंह और प्रधानाचार्य योगेंद्र दीक्षित ने उन्हें शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर व पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यक्ष मुनीश्वर सिंह, प्रधानाचार्य योगेंद्र दीक्षित, शिक्षक अवधेश कुमार मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें