फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 11 प्रांतों से आए 125 साहित्यकार सम्मानित

विज्ञापन
कवियत्री को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली में रविवार को साहित्य का भव्य महाकुंभ देखने को मिला, जब देश के 11 प्रांतों से आए 125 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। आयोजन केबी हिन्दी सेवा न्यास के तत्वावधान में आरके इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्था द्वारा दिवंगत आईपीएस केवल खुराना स्मृति पुरस्कार बीएसएफ के एडीजी रहे मनोहर बाथम को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना और विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण विनायक और जयपुर से आए साहित्यकार प्रबोध कुमार गोविल रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 08 साहित्यकारों को 5000, एक साहित्यकार को 3000, 43 साहित्यकारों को 2100 तथा 10 साहित्यकारों को 1100 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य सभी साहित्यकारों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर 125 साहित्यकारों को मंच पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पड़ोसी देश नेपाल से भी दो साहित्यकारों ने भाग लेकर आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सतीश शर्मा सुधांशु ने बताया कि संस्था का उद्देश्य साहित्यिक व सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और नवोदित लेखकों को मंच प्रदान करना है।संचालन बरेली से आए डा. नितिन सेठी ने किया। अध्यक्षता लखनऊ से पधारीं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मिथिलेश दीक्षित ने की। सरस्वती वंदना सौम्या मिश्रा ने प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें