फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज क्षेत्र में 123 कच्चे घर गिरे, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
दातागंज क्षेत्र में गिरा एक मकान। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। बरसात की वजह से दातागंज क्षेत्र में 123 कच्चे मकान गिरे हैं। लेखपालों के सर्वे में यह बात सामने आई है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

भुड़ेली गांव के प्रकाश शर्मा का मकान गिर गया। मलबा में दबकर गृह स्वामी घायल हो गए। डहरपुर खुर्द गांव में रघुनंदन शेर मोहम्मद, शकील, गिरीश, अनवार और जसवीर के पक्के मकान गिर गए। कलाकंद गांव में हरेंद्र पाल सिंह, नेत्रपाल, महावीर, सत्यपाल, प्रियांशु और मुकेश के मकान आंशिक तौर पर ढह गए हैं।
बाढ़ चौकी हजरतपुर क्षेत्र में सर्वे के बाद गांव भाऊ नगला में 35, लभारी में 12, मौसमपुर में 12, सकतपुर में 27 सिमरिया में 32 और पीपला में पांच कच्चे मकान गिरने की हल्का लेखपाल गोपाल सक्सेना ने पुष्टि की है। सर्वे रिपोर्ट आला अफसरों को भेज दी गई हैं। इधर, एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि अभी रिपोर्ट मिली नहीं है। रिपोर्ट आने पर ही बता सकें।
विज्ञापन



मकान गिरने से गृह स्वामी के परिवार को रहने का संकट
जगत। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण गांव सलेमपुर निवासी राधेश्याम का मकान सोमवार को अचानक गिर गया। गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले परिवार के सदस्य बाहर निकल चुके थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। राधेश्याम ने बताया कि मकान गिरने से घर में रखा घरेलू सामान, राशन और कपड़े मलबे में दबकर खराब हो गए। अब परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट है। संवाद

दातागंज क्षेत्र में गिरा एक मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें