फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डहरपुर कला गांव में तीन मंजिला मकान झुका, 12 मकानों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। डहरपुर कला गांव में एक तीन मंजिला मकान एक तरफ झुक गया है, जिससे पड़ोस के करीब 12 मकानों को खतरा पैदा हो गया है। पड़ोसियों ने एसडीएम से समस्या के निदान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव के रामनाथ, केहरी, वरुणपाल, बनवारी लाल, प्रेमपाल, भोपाल और रमेश ने एसडीएम विनोद कुमार सिंह को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पड़ोसी पप्पू गुप्ता ने थोड़ी जगह में तीन मंजिला भवन खड़ा कर लिया है, जो सुरक्षा के हिसाब से खतरनाक है। अब यह भवन एक तरफ झुक गया है, यदि कोई दुर्घटना हो जाए तो मोहल्ले के अन्य मकानों को भारी नुकसान होगा। जनहानि की भी आशंका है। इस संबंध में एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कराकर समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें