फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीकी रहेगी आंगनबाड़ी वर्करों और अनुदेशकों की होली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आंगनबाड़ी वर्करों और अनुदेशकों की मानदेय नहीं मिलने के कारण होली फीकी ही रहेगी। आरोप है कि कई माह से मानदेय नहीं मिला है, जिसके चलते उन्हें होली का सामान जुटाना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी श्रमिक संघ की जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमारी ने कहा है कि चार माह से मानदेय नहीं मिला है। समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे होली पर कैसे घरों में गुझिया बनेंगी और बच्चों को कैसे नए कपड़े दिलाएंगे। उझानी में दो साल से रुका हुआ मानदेय नहीं मिला है। जल्द ही मानदेय की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
इधर, अनुदेशक कल्याण समिति के कार्यालय पर हुई बैठक में जनवरी से अब तक मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश जताया गया। कहा गया कि मानदेय नहीं मिलने के कारण होली का त्योहार फीका पड़ गया है। वक्ताओं ने सरकार पर भी तीखा हमला किया। कहा कि समय आने पर सरकार को जवाब दिया जाएगा। वक्ताओं ने होली से पूर्व ही मानदेय दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय यादव, रामअवतार शाक्य, प्रतीक दुबे, विपिन पटेल, विजय यादव, ओमवीर यादव, अमित उपाध्याय, केशव पटेल, आदर्श जौहरी, रुचि सक्सेना, सत्यवीर, देवेंद्र, दिनेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें