बदायूं। डॉ. उर्मिलेश जन-चेतना समिति के तत्वावधान में शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. एनएल शर्मा के सम्मान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी पुलवामा के शहीदों को समर्पित रही।
गोष्ठी का शुभारंभ डॉ. एनएल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। समिति की ओर से डॉ. शर्मा का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। युवा कवि अभिषेक अनंत ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इस मौके पर कुलदीप अंगार, भारत शर्मा, कुमार आशीष, अभिषेक अनंत, डॉ. अक्षत अशेष, डॉ. इसहाक तबीब, रवि भूषण पाठक आदि ने रचनाएं पढ़ीं। वरिष्ठ सदस्य डॉ. गोपाल मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी में समिति की अध्यक्ष मंजुल शंखधार, रिचा अशेष, डॉ. एमएम अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, राहुल चौबे, रविन्द्र मोहन सक्सेना, डॉ. नीरज रस्तोगी, नरेश चन्द्र शंखधार, सुमित मिश्रा, अजय मिश्रा, डॉ. सौरभ शंखधार, आगम अशेष, अमन चौबे आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो