फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण परिवार कराएगा श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लोक निर्माण परिवार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गिया, जिसमें विगत तीन वर्षों की भांति इस वर्ष भी छह से 12 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा कराए जाने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन

वृंदावन के जगदीश शरण शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा करेंगे। 13 मार्च को ज्ञान यज्ञ और भंडारा होगा। इससे पूर्व छह मार्च को दोपहर 12 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।
शनिवार को हुई बैठक में प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र मोहन सक्सेना ने कहा कि यह लोक निर्माण परिवार का एक सराहनीय धार्मिक कार्य है इसे सभी को मिलकर सफल बनाना चहिए। बैठक में मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिलामंत्री राजीव सिंह राठौर, मानव कुमार शर्मा, प्रदीप गुप्ता, अजय गंगवार, टिंकू पटेल, नन्हेलाल, कुलदीप शर्मा, प्रमोद पटेल, दिलीप पटेल, प्रेमपाल सिंह राठौर, संजीव गंगवार, नवनीत सक्सेना आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें