फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार शौचालय जाने वालों पर रखी जाए नजर: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के उद्देश्य से रविवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने परीक्षा में लगे अध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान बार-बार शौचालय जाने वाले परीक्षार्थियों पर खास नजर रखी जाए। जिस भी विद्यालय में नकल कराते कोई भी मिला तो वहां केंद्र प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों की तलाशी गेट पर ही की जाएगी। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी सिर्फ महिला ही लेंगी। परीक्षा भवन में मोबाइल या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। वीडियो रिकॉर्डिंग में प्रश्नपत्रों की सील को खोला जाएगा। कोई अध्यापक भी मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो न खींचने पाए। परीक्षा पूर्ण होने के बाद में ही परीक्षार्थियों को बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान बार-बार शौचालय जाने वाले परीक्षार्थियों पर खास निगाह रखी जाए। परीक्षा केंद्र के दो सौ मीटर की परिधि के आसपास के लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए।
चुनाव के बारे में डीएम ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही माफ नहीं होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे निरीक्षण करें कि कौन-कौन से इलाके ऐसे हैं, जहां लोग वोट नहीं डालते है। 23 व 24 फरवरी को वोटर लिस्टों की जांच कर निरीक्षण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की बहानेबाजी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि जिनकी दो जगह ड्यूटी है, वे अपना टाइम स्वयं ही मेनेज कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें