फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में हुआ वर्चुअल क्लास रूम का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय पॉलीटेक्निक में रविवार को लखनऊ में आयोजित तकनीकी प्रतिभा सम्मान समारोह का वेब टेलीकास्ट किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने वर्चुअल क्लास रूम का उद्घाटन किया। इस दौरान सभी लोगों के साथ दो मिनट का मौन धारण करते हुए उन्होंने पुलवामा हमले की निंदा की। प्रधानाचार्य एसके आजाद ने कहा कि वर्चुअल क्लास रूम में अब कानपुर और अन्य स्थानों से ई-लेक्चर का सीधा प्रसारण हो सकेगा। सीधे संवाद भी होगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ में हुए तकनीकी प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रा मोहिनी गुप्ता को प्रथम स्थान मिला है और राजप्रभाकर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर एसपी पाल, एससी शर्मा, मनोज कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें