फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार में साढे तीन घंटे का ‘ब्लॉक’ लेकर बदल दी चटकी रेलवे पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। गुरुवार की रात कासगंज-बरेली ब्रॉडगेज लाइन पर गठौना के पास चटकी पटरी को तीसरे दिन रविवार को दरुस्त कर दिया गया। इसके लिए रेलवे के इंजीनियरों को तीन बार ब्लॉक लेना पड़ा। करीब साढे़ तीन घंटे के ब्लॉक के दौरान पहले क्षतिग्रस्त पटरी के आसपास के साढ़े छह मीटर हिस्से को काटा गया फिर उसे जोड़ने के बाद दूसरे और तीसरे ब्लॉक में वेल्डिंग की गई। क्षतिग्रस्त पटरी को बदलने का काम सुबह में नौ बजे से शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक रुक-रुक कर चला।
विज्ञापन

ब्रॉडगेज लाइन पर किलोमीटर संख्या- 372/ सात-आठ पर गांव गठौना के पास क्षतिग्रस्त पटरी को बदलने के पहले ब्लॉक नौ बजकर 40 मिनट से एक घंटा तक लिया गया। पीडब्ल्यूआई इंदल कुमार मल्ल की देखरेख में इज्जतनगर डिवीजन से पहुंची कर्मचारियों की टीम ने सबसे पहले साढे़ छह मीटर पटरी काटकर उसके स्थान पर नई पटरी जोड़ने का काम किया। इसके बाद कंट्रोलर से 12 बजकर दो मिनट से एक बजकर सात मिनट तक का जो ब्लॉक मिला, उसमें कर्मचारियों ने एक साइड में वेडिंग का काम पूरा कर लिया। तीसरा ब्लॉक साढे़ चार बजे से शाम छह बजे तक रहा। तीसरे ब्लॉक में ही पटरी को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया। पीडब्ल्यूआई मल्ल ने बताया कि क्षतिग्रस्त पटरी पूरी तरह ठीक हो गई है।
बता दें कि गुरुवार रात करीब एक बजे ट्रैकमैन फखरे आलम ने गठौना के पास पटरी को चटकी देखा तो रात में ही वैकल्पिक रूप से कामचलाऊ कर दिया गया था। सबसे अहम बात यह कि पटरी बदलने के लिए मेगा ब्लॉक इसलिए नहीं लिया गया था कि ब्रॉडगेज लाइन पर पैसेंजर ट्रेनों और मालगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हो जाएगा। ब्लॉक लेने का समय वह रखा गया जिस समय पैसेंजर ट्रेनों नहीं गुजरती हैं। इस कार्य के लिए रेलवे ने करीब 20 कर्मचारियों की टीम को लगाया। साथ ही तड़के बरेली से जरूरी उपकरण लेकर ट्रक भी पहुंच गया था। इसे लेकर रेलवे अफसरों से भी पीडब्ल्यूआई का संपर्क बना रहा।
विज्ञापन


बरेली-कासगंज ट्रैक ओके, कॉशन हटा
उझानी। बरेली-कासगंज ब्रॉडगेज लाइन को ओके का सिग्नल मिलते ही शाम को कॉशन भी हटा दिया गया। पहले दिन 10 किलोमीटर रफ्तार के कॉशन पर ट्रेनों का संचालन रहा। रविवार को मरम्मत के दौरान जो भी ट्रेन पास हुई उस पर 30 किलोमीटर की रफ्तार का कॉशन लागू किया गया। शाम को कॉशन कटा लिया गया। अब सभी गाड़ियां निर्धारित रफ्तार से दौड़ेंगी।

चटकी हुई पटरी को पूरी तरह बदल दिया गया है। लाइन पर अब कोई दिक्कत नहीं है। इसके लिए तीन बार में जो ब्लॉक लिया गया, उसमें किसी भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

- चंद्रभूषण सिंह, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें