फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकथा से मिलता है आत्मीय सुख : रवि

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अढौली गांव में मेरे राम सेवाश्रम के तत्वावधान में आयोजित राम कथा में रवि जी समदर्शी महाराज ने कहा कि रामकथा का श्रवण करने से आत्मीय सुख की अनुभूति होती है। कथा शुरू करने से पहले उन्होंने आयोजन स्थल पर हवन-पूजन कराया। आयोजकों समेत ग्रामीणों ने परिवार समेत मौजूद रहकर आहुति अर्पित कीं। ग्रामीणों संग सत्योदय शिक्षा निकेतन कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्येंद्र चौहान ने रवि जी महाराज का माल्यार्पण किया। महाराज ने कथा के पहले प्रसंग में कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में ऐसे काम करने चाहिए जो सामाजिक मर्यादा के अनुरूप हों। प्रभु राम ने जन्म से लेकर अयोध्या का राजा बनने तक प्रजा की भलाई के लिए काम किया। प्रभु राम चाहते तो एक दिन में ही सीता को रावण के चंगुल से मुक्त कराकर राक्षसों का अंत कर सकते थे लेकिन उन्होंने मानव रूप में ही आचरण किया। इसीलिए वह मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। महिलाओं के लिए भी कथा सुनने के लिए आना चाहिए। घरेलू सुख और शांति के लिए पूजा-अर्चना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें