फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, हेलमेट ने बचा ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, हेलमेट ने बचा ली जान
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। बीटीसी की स्कूटी सवार छात्रा को बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से उसकी स्कूटी चकनाचूर हो गई। वह तो गनीमत रही जो जो छात्रा हेलमेट लगाए थी, नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन

हादसा बुधवार दोपहर में बाईपास पर बिल्सी मोड़ के पास हुआ। बिल्सी के मोहल्ला संख्या पांच निवासी झम्मन सिंह की बेटी संध्या तोमर यहां र्साइंनाथ कॉलेज में बीटीसी तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह कॉलेज से घर लौटने के लिए स्कूटी से निकली। पीछे से उसे ट्रक ने चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया स्कूटी के ऊपर से उतर गया। छात्रा विपरीत दिशा में गिर गई। संध्या के सिर पर हेलमेट लगा था, इसलिए सिर में चोट नहीं आई। घिसटने से घायल छात्रा को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। सूचना के बाद कॉलेज के प्रवक्ता नवीन कुमार और पंकज नागेंद्र पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गए। तब तक राहगीरों ने ट्रक को घेरे रखा, लेकिन चालक फरार हो गया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें