फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 प्रतिशत को खुश करने की खातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-34
विज्ञापन


20 प्रतिशत को खुश करने की खातिर 80 प्रतिशत लोगों को किया अनदेखा: अक्षय प्रताप सिंह
एससीएसटी एक्ट को और जटिल बनाने की नहीं थी जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एससी एसटी एक्ट पहले से है। उसमें किसी बदलाव की किसी ने मांग नहीं की थी लेकिन 20 प्रतिशत लोगों को खुुश करने के लिए 80 प्रतिशत लोगों की अनदेखी की गई। इसपर हमारा विरोध है। ये बात प्रतापगढ़ के एमएलसी/ पूर्व लोकसभा सदस्य कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि एक समय था जब राजा भैया पर पोटा लगाया गया था। उन्हें सपा का साथ मिला। नेताजी ने बढ़चढ़ कर साथ दिया। राजा भैैया और हम लोग 12 सालों से सपा से जुड़े थे लेकिन सपा ने बसपा से गठजोड़ करने की बात कही। इस पर राजा भैया अलग हो गए। कहा कि राजा भैया की लोकप्रियता हर जगह बढ़ रही है। नई पार्टी बनाने के लिए 15 लाख लोगों से वोटिंग कराई। इसमें 80 प्रतिशत लोगों ने पार्टी बनाने की बात कही। इसके बाद में नई पार्टी के लिए रजिस्ट्रेशन करा दिया है। बस प्रमाण पत्र मिलना बाकी है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की मुख्य विचार धारा सर्व समाज को साथ लेकर चलने की है। कहा 30 नवंबर को लखनऊ के रामाबाई मैदान पर राजा भैया का सम्मान समारोह किया जाएगा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें