फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के लिए गांव-गांव खोले जाएंगे पुस्तकालय

Mon, 19 Nov 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के साथ ज्ञान की ललक बढ़ाने के लिए अब गांव-गांव पुस्तकालय खोलने की योजना शासन ने बनाई है। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर पुस्तकालयों का संचालन लोक शिक्षा केंद्र के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद गांव-गांव में शिक्षा की अलख जगाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग जागरूकता अभियान चलाएगा। प्रदेश सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति शिक्षित हो। इसके लिए विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए साक्षर भारत अभियान के तहत पुस्तकालय योजना शुरू की है। योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में लोक शिक्षा केंद्र के माध्यम से पुस्तकालयों का संचालन किया जाएगा। खोले जाने वाले पुस्तकालयों पर उपलब्ध पुस्तकें ग्रामीणों को निशुल्क रूप में पढ़ने को दी जाएंगी। सरकार की ओर से जो पुस्तकें दी जाएंगी, उनमें अक्षर ज्ञान कराने से लेकर कहानी, इतिहास, महाभारत, रामायण आदि के साथ विभिन्न विषयों की किताबें भी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

बीएसए रामपाल सिंह राजपूत का कहना है कि शासन की ओर से शिक्षा को बेहतर करने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। उनके निर्देशों पर जिले में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें