पहले टीम करेगी पड़ताल, फिर बंटेगा अनाज
हर तहसील के लिए अलग से तय की गई तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले में अनाज वितरण में लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसको ध्यान में रखते हुए अब डिपो से अनाज उठाते समय वीडियोग्राफी होगी। साथ ही अनाज सही जगह पूरा पहुंच गया या नहीं। इसके लिए एक अलग से टीम गाठित की गई है। जो जांच करेगी। अनाज पूरा मिलने के बाद ही उसका वितरण किया जाएगा। अनाज कम मिलने पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
केंद्र और प्रदेश सरकार की चाह है कि सभी काम निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ हों। ताकि इसका सीधा लाभ जनता को मिल सके। इसको लेकर जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं जिले में राशन वितरण में लगातार शिकायतें अधिकारियों तक पहुंच रहीं थी। इसको लेकर लोकल स्तर पर रणनीति तैयार की गई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिपो से अनाज और मिट्टी का तेल उठाने के बाद संबंधित विभाग उसका सत्यापन करेगा। जिसके बाद में ही उसका वितरण किया जाएगा। इसमें सभी नगरीय क्षेत्र में मिट्टी के तेल के उठान की तिथि 13 से 15 जुलाई रहेगी। साथ ही इसका सत्यापन 15 और 16 जुलाई को किया जाएगा। वहीं 17 और 18 जुलाई को इसका वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार तहसील सदर, बिल्सी, बिसौली, सहसवान, दातागंज के लिए भी तिथि का निर्धारण किया गया है। वहीं जिले की विभिन्न तहसीलों में किसी कारणों से संबंद्ध चल रही उचित दर की दुकानों पर वितरण के लिए भी अलग से निर्धारित तिथि तय की गई हैं।