फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय शिक्षकों से रुपये मांगने पर एबीआरसी निलंबित

विज्ञापन
BSA Budaun
विज्ञापन
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर जाने वाले शिक्षकों से रुपये मांगने की शिकायत पर बीएसए पीसी यादव ने आसफपुर ब्लाक के एबीआरसी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि बीआरसी पर संविदा पर तैनात कंप्यूटर आपरेटर की सेवा समाप्ति के आदेश दिए हैं। वहीं ब्लाक मुख्यालय पर न रहकर रामपुर में बैठकर काम करने वाले खंड शिक्षाधिकारी आसफपुर को हटाकर बीएसए कार्यालय से संबद्ध किया है। बिसौली के बीईओ को आसफपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बीएसए की इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन से अंतरजनपदीय स्थानांतरण के शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची जारी की थी। शासन के आदेश थे कि इन शिक्षकों को जल्द से जल्द ज्वाइन कराया जाए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। उस सूची के जारी होने के बाद से ही बीएसए कार्यालय में रिलीविंग की कार्रवाई चल रही थी।
सोमवार को बीएसए पीसी यादव ने बताया कि दूसरे जिलों को जाने वाले कई शिक्षकों ने इस बात की शिकायत की थी कि ब्लाक आसफपुर के बीईओ मुख्यालय पर नहीं मिल रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें दिक्कत हो रही है। साथ ही यह भी शिकायत की थी कि बीआरसी पर मिले एबीआरसी और कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा उनसे पैसे भी मांगे जा रहे हैं। बीएसए ने कहा कि इस पर उन्होंने लिखित में शिकायत ली। शिकायत के आधार पर एबीआरसी यतेंद्र शर्मा को निलंबित किया गया है। साथ ही संविदा पर तैनात कंप्यूटर आपरेटर मनोज गंगवार की सेवा समाप्ति को आदेश दिया गया है। इनके अलावा खंड शिक्षाधिकारी मोहम्मद सिद्दीक के मुख्यालय पर नहीं रहने और रामपुर में रहकर काम करने पर उन्हें अपने कार्यालय से अटैच किया गया है। बिसौली के बीईओ महेंद्र मिश्रा को आसफपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें