फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 35 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21-
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से
35 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
पंजाब नेशनल बैंक के बाहर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बदयूं।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन पीएनबी के कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि उनके वेतन में मांग के अनुरूप अगर वृद्धि नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर जा सकते हैं। हड़ताल के कारण गुरुवार को करीब 35 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

यूएफबीयू जिला इकाई के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि सरकार का कर्मचारी विरोधी रवैया स्वीकार नहीं है। आज जबकि बैंक कर्मचारी रात-दिन बैठकर सरकारी योजनाओं का बैंक की ओर से पालन करते हैं, परंतु वेतन के नाम पर बैंक कर्मचारी विरोधी रवैया अपनाया जाता है। यदि सरकार ने अपना यह रवैया नहीं बदला तो बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश हो जाएंगे। बीओबी के मुकेश चंद्र भार्गव ने कहा कि हमारे पिछले वेतन समझौते में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। जबकि इस बार मात्र दो प्रतिशत की वृद्धि की बात कहीं जा रही है, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोदी सरकार ने अन्य विभागों में 25 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि की है। सतीश कुमार ने बैैंक घोटाले में शामिल घोटालेबाजों को दंडित करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि डिफाल्टरों के नाम प्रकाशित किए जाएं। वहीं गुरुवार को करीब 35 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। इस मौके पर राकेश, संजय मलिक, प्रदीप मालिक, अश्निल कुमार, मंजर फरशोरी, अंकित वर्मा, हरिओम सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें