फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूरिया से भरे ट्रक में लगी आग, 100 कट्टे जले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23
विज्ञापन

यूरिया से भरे ट्रक में लगी आग, 100 कट्टे जले
बिल्सी/ रिसौली। उझानी से सहकारी समिति रिसौली गोदाम जा रहा यूरिया खाद के कट्टों से भरा ट्रक एचटी लाइन से टच हो गए। तार छूते ही खाद के कट्टों में आग लग गई। ट्रक में लगी आग देखकर ड्राइवर ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

ट्रक में आग लगते देख गांव वालों ने बिजली विभाग को फोन करके आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसकी सूचना मिलने पर शहर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। मगर तब तक यूरिया के लगभग 100 कट्टे जल चुके थे। पुसगवां गांव में करीब तीन महीने पहले एचटी लाइन टूटकर गिरने से बाप-बेटे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें