माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सहायक सचिव ने मंगलवार को यहां कई परीक्षा केंद्रों पर अचानक छापा मारा। इसके अलावा अन्य सचल दलों ने अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर छापामार कार्रवाई की। हालांकि कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।
पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान, इंटर के कंप्यूटर विषय, दूसरी पाली में रसायन विज्ञान प्रथम का पेपर था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 30708 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जबकि 4982 गैर हाजिर रहे। डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि उन्होंने केसरी सिंह मैमोरियल इंटर कॉलेज समेत कादरचौक, अब्दुलागंज के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं चाक चौबंद पाई गईं। परीक्षाएं शांतिपूर्ण चलती मिली। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सहायक सचिव समेत चार सदस्यीय टीम ने अब्दुल्लागंज के परीक्षा केंद्र समेत कुछ अन्य सेंटरों पर छापामार कार्रवाई की। उन्होंने प्रबंधकों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर केंद्र पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया रखा जाएगा।