फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांवरे की महफिल तो सांवरा ही सजाता है...

विज्ञापन
सांवरे की महफिल तो सांवरा ही सजाता है... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। एक शाम सांवरे के नाम में शनिवार रात कोलकाता के कलाकार रूपम और शुभम ने भजन सुनाकर भक्तों को सराबोर कर दिया। दोनों सगे भाई कलाकारों ने खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु का गुणगान करते हुए उनकी महिमा भी भजनों के अंदाज में सुनाई। भजनों में सांवरे की महफिल तो सांवरा ही सजाता है, सुन भक्त झूम उठे। कलाकारों को भजनों में भक्तों का भी सहयोग मिला।
पंडित भगवान दास पैलेस में एक शाम सांवरे के नाम कार्यक्रम की शुरूआत रात में करीब आठ बजे श्याम बाबा की झांकी के पूजन के साथ हुई। आयोजकों ने पूजन के दौरान श्याम प्रभु का शृंगार भी किया। इसी के साथ कलाकारों में शुभम और रूपम ने भजन सुनाने शुरू किए तो श्रोताओं ने उनकी जमकर हौसला अफजाई की। रूपम ने जाके सिर पर हाथ म्हाणे श्याम धणी का, उसका बाल न बांका होए सुनाया। गायक शिवम ने सांवरे की महफिल तो सांवरा ही सजाता है सुनाकर श्रोता भक्तों को भाव विभोर कर दिया। जिसकी नैय्या श्याम भरोसे डोल भले सकती है पर डूब नहीं सकती है भजन ने महिलाओं को झूमने के मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात चली भजन संध्या में कलाकारों ने कई ऐसे लोकप्रिय भजन भी सुनाए जिनका अंदाज फिल्मी रहा। तौसे नैना लागे पिया सांवरे, नहीं बस में अब जिया सांवरे भजन पर श्रोताओं में युवकों ने नृत्य भी किया। आरती के बाद समापन पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भजन संध्या में रामपुर, बरेली, कानपुर, आगरा, फर्रुखाबाद, बदायूं, बिल्सी, पीलीभीत, कासगंज और बिसौली आदि से पहुंचे भक्तों में अजय कुमार मित्तल, दीपक गर्ग, अमित अग्रवाल, विवेक वार्ष्णेय, राजकुमार बंसल, कृष्ण कुमार गर्ग, टीटू गुप्ता, अशोक गर्ग, गोपाल तुलस्यान, किशनचंद्र शर्मा, अरुण अग्रवाल, सुरेश गोयल, नीटू शर्मा, सचिन अग्रवाल, धीरज मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें