फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों के सम्मान में बच्चों ने बनाई मीनार

विज्ञापन
मीनार बनाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। ओमप्रकाश शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अब्दुल्लागंज में छात्र-छात्राओं ने विजय दिवस पर सैनिकों के सम्मान में मीनारें बनाकर देशभक्ति गीत गाए। सैनिकों के सम्मान को समर्पित कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति का प्रदर्शन भी किया। बच्चों ने शिक्षकों से सैनिक की गौरव गाथाओं को भी समझा।
विद्यालय परिसर में कार्यक्रम की शुरूआत शनिवार अपराह्न में ध्वजारोहण से हुई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बच्चों को सैनिकों की गौरव गाथाएं सुनाईं। कहा कि भारतीय सैनिक कड़ाके की सर्दी और तपती दोपहरी में भी सीमा पर जिस तरह से डटे रहते हैं, वैसा कोई आम आदमी नहीं कर सकता। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए भी भारतीय सैनिकों ने कुर्बानियां दी है। दुश्मनों का मुकाबला करते समय शहीद सैनिक देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि विजय दिवय 1971 की जंग की जीत का उत्सव है। भारतीय सेना के जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आमिर अब्दुल्लाह खान नियाजी ने 93 हजार सैनिकों के साथ समर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र और छात्राओं ने सामूहिक रूप से प्रदर्शन करते हुए मीनार बनाईं। शेरमुखी मीनार दर्शकों का आकर्षण रही। प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अजब सिंह यादव, राखी शर्मा, सोनम सिंह, केशव सिंह, दिवाकर शर्मा, अजय शर्मा, अभिषेक सिंह, सचिन सिंह, बालकिशन सिंह, नितिन शर्मा, शिवम शर्मा, दीपांशु शर्मा, सर्वेंद्र, अनु, बेबी, संध्या, आयुष, मयंक, सम्मी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें