फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के नामों पर राजनीतिक दलों में मंथन शुरू

विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन
बदायूं। आचार संहिता लागू होने के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपने जिताऊ प्रत्याशियों के नाम तय करने में जुट गए हैं। सबसे ज्यादा दावेदार सूबे की सत्तारूढ़ बीजेपी में हैं। जिसकी वजह से बीजेपी के बड़े नेताओं के सामने विषम परिस्थिति खड़ी हो गई है। सो पार्टी प्रत्याशियों का चयन नहीं कर पा रही है। जबकि बाकी दल भी ऐसे प्रत्याशियों को मैदान में उतारना चाह रहे हैं जिनकी छवि अच्छी हो और जिताऊ हों। हालांकि सपा के ज्यादातर प्रत्याशी पहले से ही तय हो चुके हैं उनके नामों की औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन

छह नवंबर तक नामांकन होने हैं। लिहाजा, यह तय माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों की जल्द ही घोषणा हो जाएगी। शहर सीट सामान्य महिला को आरक्षित की गई है। सो बीजेपी से टिकट चाहने वाले दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। बीजेपी के आला नेता इस बात को कह चुके हैं कि टिकट वितरण में कर्मठ, ईमानदार कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी। कई दावेदारों ने पिछले दिनों ही निकाय चुनाव प्रभारी के सामने अपने आवेदन पत्र दिए।
बीजेपी के सूत्र बता रहे हैं कि अब हर आवेदन पर मंथन किया जा रहा है। देखा जा रहा है कि कौन प्रत्याशी जीत हासिल कर सकता है। बीजेपी का यह भी प्रयास है कि जिस तरह उसने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी उसी तरह निकाय चुनाव में उसका परचम लहाराए। सो वह प्रत्याशी चयन में फूंक-फूंककर कदम रख रही है। सपा पहले से ही इन चुनावों को लेकर अपनी रणनीति साफ कर चुकी है। उस रणनीति के तहत सपा अकेले ही निकाय चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

शायद यही वजह है कि कांग्रेस के दावेदार भी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। बसपा अभी चुनाव को लेकर उतनी गंभीर नजर नहीं आ रही है जितना बाकी दल। यह दीगर है कि बसपा अपने गणित के हिसाब से प्रत्याशियों की तलाश कर रही हो।
---
विधायकों पर हैं बड़ी जिम्मेदारी
बदायूं। पिछले दिनों सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ विधायकों की बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि हर विधायक को अपने क्षेत्र के प्रत्याशी को विजयी बनाने की जिम्मेदारी समझनी होगी। सो विधायकों की भी प्रत्याशी के चयन में अहम् भूमिका मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें