फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में है पिछड़े लोगों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर के कृष्ण लॉन में पिछड़ा मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया। शुभारंभ ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बी एल वर्मा , जिलाध्य्क्ष हरीश शाक्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा में ही पिछड़े वर्ग का सम्मान है।
मुख्य अतिथि बी एल वर्मा ने कहा कि पिछड़े वर्ग के कारण ही मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने है। भाजपा ने सभी वर्गों के लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर जिम्म्मेदारी दी है। अन्य पार्टियों ने केवल पिछड़े वर्ग का प्रयोग किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें मेहनत करके कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष पर पहुंच सकता है। पिछड़े वर्ग के लोगों को भाजपा ने प्रदेश और देश मे कई बड़ी जिम्मेदारी दी हैं।
विज्ञापन

विधायक शेखूपुर धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि पिछड़ा समाज जो मन मे ठान लेता है वह करके रहता है आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसमें पिछड़े समाज का बहुत बड़ा योगदान है।
कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, मोरसिंह लोधी, सुखदेव राठौर अगरवीर गुर्जर चंद्रशेखर एडवोकेट, नेकपाल कश्यप धर्मेंद्र कश्यप यदुनेश यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक मुनेन्द्र मोदी ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री शरदेंदु पाठक, भेष पटेल, सोवरन सिंह, मनोज मोदी, अंकित मौर्य, सीमा राठौर. प्रभा शंकर वर्मा, आशीष शाक्य, पंकज माथुर, अवधेश शाक्य भूपेंद्र सिंह देवसिंह यादव, चरन सिंह क्रांति लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें